Monday, May 12, 2025

‘पद्मश्री’ लौटाकर प्रियंका गांधी के साथ दिखे बजरंग पुनिया,कुश्ती त्यागने वाली साक्षी मलिक भी थी साथ

कुश्ती एक खेल है लेकिन भारत में कुश्ती को लेकर मानो जैसे जंग छिड़ी हो… बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह जब से कुश्ती संघ के अध्यक्ष चुने गए हैं तभी से कुछ नामी भारतीय पहलवान इसका विरोध कर रहे हैं। 22 दिसंबर को साक्षी मलिक ने कहा था कि वो अपनी कुश्ती छोड़ रही हैं तो अब बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री का सम्मान वापस लौटाने का ऐलान किया है…

इसी बीच कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने आज महिला पहलवान साक्षी मलिक से मुलाकात ​की और न्याय की लड़ाई में हर तरह से उनका साथ देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में देश का मान बढ़ाने वाली हमारी महिला खिलाड़ियों ने भाजपा सांसद पर यौन शोषण का आरोप लगाया, लेकिन भाजपा सरकार ने अपने सांसद पर कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा पीड़िताओं को ही तरह तरह से प्रताड़ि​त किया। भाजपा आज भी आरोपी के साथ खड़ी है और उसे हर तरह से पुरस्कृत कर रही है। देश की महिलाएं यह अत्याचार देख रही हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय