Sunday, April 28, 2024

नोएडा में बीयर की बिक्री बढ़ी, देसी दूसरे व अंग्रेजी को मिला तीसरा स्थान

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर के नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में बीयर की बिक्री में काफी वृद्धि हुई है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शराब का सेवन करने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार जनपद में अंग्रेजी से ज्यादा देसी शराब की बिक्री हो रही हैं। उससे भी ज्यादा जिले के लोग बीयर गटक रहे हैं। आबकारी विभाग से मिले आंकड़े की माने तो तीन साल में बीयर की खपत करीब ढाई गुना तक बढ़ गई है। वर्ष 2022-23 में बीयर की 4.34 करोड़ केन (500 एमएल) बिकी हैं। वहीं, देसी शराब की बिक्री में 30 और अंग्रेजी शराब की बिक्री में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जनपद गौतमबुद्ध नगर के लोग पिछले सात माह में 1017 करोड़ की शराब गट गए है। उनका यह शौक जेब पर भारी पड़ रहा है। हालांकि आबकारी विभाग मालामाल हो रहा है। पिछले तीन साल में विभाग को 44 प्रतिशत अधिक राजस्व मिला है। गर्मी में लोगों ने बीयर पीना ज्यादा पसंद किया है। जिस कारण बीयर की खपत भी करीब दो गुना बढ़ी है।
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में शराब की 535 दुकानें हैं। इनमें अंग्रेजी शराब की 140, देसी शराब की 231, बीयर की 138, 25 मॉडल शॉप और एक भांग की दुकान है। दुकानों पर शराब की बिक्री बढ़ती जा रही है। पिछले तीन वर्ष में अंग्रेजी शराब की बिक्री जहां 60,54,556 से 79,67,355 बोतल पहुंची हैं।

वहीं देशी शराब की बिक्री 81,65,416 से 12,049,414 लीटर पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया किअप्रैल से अक्तूबर के बीच गर्मी अधिक होने के कारण लोग बीयर पीना ज्यादा पंसद करते हैं। इसका असर बिक्री पर भी देखने को मिला है। वर्ष 2021 में जहां 1.80 करोड़ बीयर की केन बिकी थी। जबकि चालू वर्ष में 3.01 करोड़ बिकी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गर्मी ने बीयर की खपत बढ़ जाती है। लोगों के शौक से सरकार का राजस्व भी बढ़ गया है। वर्ष 2021 के अप्रैल से अक्तूबर के बीच जहां 677 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। वो चालू वित्तीय वर्ष में 1017 करोड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा, दिल्ली और अन्य राज्यों से शराब की तस्करी रुकने से जिले में शराब की बिक्री बढ़ी है। लोगों को अन्य राज्य की शराब पर ज्यादा भरोसा भी नहीं रहा हैं। जो बिक्री बढ़ने का मुख्य कारण है। अब लोग दिल्ली जाने की जगह यहीं से बीयर और अन्य शराब खरीद रहे हैं। लोगों का शौक अब आबकारी विभाग का राजस्व को पूरा कर रहा है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय