Friday, April 25, 2025

सहारनपुर में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, दर्जनभर दरोगाओं को किया इधर से उधर, देखें लिस्‍ट

सहारनपुर। सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताड़ा ने पुलिस अफसरों एवं कर्मचारियों को लेकर चलाई जा रही तबादला एक्सप्रेस को जारी रखते हुए शुक्रवार को तकरीबन दर्जनभर दरोगाओं के कार्य क्षेत्र में एक बार फिर से बदलाव कर दिया है। जिसमें विभिन्न थाना एवं चौकियों पर जमे दरोगाओं को तबादला कर एसएसपी द्वारा इधर से उधर भेजा गया है।

तबादला सूची के मुताबिक थाना गागलहेड़ी की कस्बा चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलराम सिंह को ट्रांसफर करके अब थाना रामपुर मनिहारान पर भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक रोबिल्स कुमार को थाना गागलहेड़ी की कस्बा चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उप निरीक्षक सौरभ शर्मा को पुलिस लाइन से निकालकर थाना बड़ागांव की मीरा चौकी पर प्रभारी के रूप में नियुक्ति दी गई है। थाना बड़ागांव की मीरा चौकी के मौजूदा प्रभारी उप निरीक्षक ललित कुमार को यहां से हटाकर अब थाना मंडी की शाहदत चौकी का प्रभारी नियुक्त किया है।

[irp cats=”24”]

पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक ब्रह्म सिंह को तबादला कर थाना जनकपुरी पर तैनाती दी गई है। उप निरीक्षक विश्वेश्वर शर्मा को पुलिस लाइन से थाना नकुड पर भेजा गया है। उप निरीक्षक यशवीर सिंह पुलिस लाइन से तबादला कर थाना चिलकाना पर तैनात किए गए हैं। उप निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह को पुलिस लाइन से हटाकर थाना गागलहेड़ी पर भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक शिवकुमार शर्मा को अब थाना गागलहेड़ी पर तैनाती दी गई है। उप निरीक्षक राय सिंह को पुलिस लाइन से हटाकर थाना सदर बाजार पर नियुक्त किया गया है। उप निरीक्षक उपेंद्र राणा को पुलिस लाइन से निकालकर थाना गंगोह पर भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक जीत पाल सिंह की तैनाती थाना कोतवाली देहात पर की गई है।

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय