Tuesday, April 22, 2025

सहारनपुर में पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराध नियन्त्रण व वांछित वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक पीयूष दीक्षित के कुशल नेतृत्व में थाना मण्डी पुलिस टीम ने दो वारण्टी अभियुक्तगणों यूसुफ पुत्र गुलज़ार निवासी खटीकों का कुंआ थाना मण्डी, नफीस पुत्र नज़ीर उर्फ आलम निवासी इन्द्रा चौक निकट शकीला मस्जिद मंसूर कालोनी थाना मण्डी जनपद सहारनपुर को मंसूर कालोनी से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगणों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार थाना मण्डी, उपनिरीक्षक ललित तोमर थाना मण्डी, कांस्टेबल 2260 देवेश चौधरी थाना मण्डी, कांस्टेबल 165 राहुल कुमार थाना मण्डी जनपद सहारनपुर शामिल रहे।
यह भी पढ़ें :  देवबंद : नगर पालिका परिषद देवबंद का वार्षिक बजट वर्ष 2025-26 पालिका बोर्ड बैठक में सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय