Friday, April 26, 2024

यूपी बीजेपी में भारी बदलाव, सभी ज़िलों के जिला प्रभारी बदले, मुज़फ्फरनगर के सूर्यकुमार पाल, शामली के विकास अग्रवाल बने

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ- अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने साेमवार को क्षेत्रीय प्रभारी, मोर्चो के प्रदेश प्रभारी तथा सह प्रभारी के साथ ही जिलों के प्रभारी घोषित किये

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को आयोजित बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारियां की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने क्षेत्रीय प्रभारियों, मोर्चा प्रभारी व सहप्रभारियों तथा जिला प्रभारियों के नाम घोषित किए।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह को ब्रज क्षेत्र का प्रभारी, प्रदेश महामंत्री संजय राय अवध क्षेत्र के प्रभारी, सुभाष यदुवंश पश्चिम क्षेत्र प्रभारी, अनूप गुप्ता कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र प्रभारी, अमर पाल मौर्य काशी क्षेत्र प्रभारी और गोविन्द नारायण शुक्ला को गोरखपुर क्षेत्र प्रभारी घोषित किया गया।

इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा एवं सुरेश पासी युवा मोर्चा के सह प्रभारी घोषित किए गए। प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक को महिला मोर्चा के प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर एवं शकुन्तला चौहान को महिला मोर्चा प्रदेश सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा को किसान मोर्चा का प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे एवं शंकर गिरि को किसान मोर्चा का प्रदेश सह प्रभारी घोषित किया गया।

प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश मंत्री पूनम बजाज तथा अभिजात मिश्रा को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश सह प्रभारी घोषित किया गया है। प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत को अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी तथा प्रदेश मंत्री डीपी भारती को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश सहप्रभारी घोषित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश मंत्री शंकर लोधी को प्रदेश सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश सहप्रभारी घोषित किया गया है। प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर सोमवार को संपन्न बैठक को प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने संबोधित किया। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, ज़िला अध्यक्ष एवं ज़िला प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों समेत 98 जिलों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। सभी लोकसभा क्षेत्रों में संचालन समिति भी बनायी जायेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटें हम जीतेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से जो संकल्प किया था। उन सभी संकल्पों को मोदी और योगी के नेतृत्व में पूरा किया गया है।

सभी जिलों के प्रभारी बदले गये

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सांगठनिक दृष्टि से प्रदेश के सभी 98 जिलों के जिला प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि मुज़फ्फरनगर में सूर्य कुमार पाल और शामली में विकास अग्रवाल को प्रभारी बनाया गया है।  मुरादाबाद महानगर में राजेश यादव, मेरठ जिला में मयंक गोयल, हापुड़ में सत्यपाल सैनी और नोएडा महानगर में कांता कर्दम को प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार हेमंत राजपूत को संभल, अशोक कटारिया को मथुरा, सत्यपाल पाल को अमरोहा, हर्षवर्धन आर्य को एटा, डीपी भारती को हाथरस और मोहित बेनीवाल को बरेली महानगर का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा शाहजहांपुर सुरेश राणा, कानपुर देहात अशोक राजपूत और रंजना उपाध्याय को फतेहपुर का प्रभारी बनाया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय