Sunday, April 20, 2025

कांग्रेस को राजस्थान में मिली बड़ी राहत, अशोक गहलौत और सचिन पायलट दोनों में हुआ समझोता

नई दिल्ली- कांग्रेस के लिए राजस्थान से एक अच्छी खबर आई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट  के बीच लंबे समय से चल रहा झगड़ा शांत हो गया है, दोनों में कांग्रेस आलाकमान ने समझौता करा दिया है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पिछले काफी समय से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट नाराज चल रहे थे। एक बार सचिन पायलट ने गहलोत सरकार को गिराने के लिए प्रयास भी किया था, लेकिन विफल हो गए थे।

कांग्रेस आलाकमान राजस्थान में अगले कुछ महीनों में होने जा रहे चुनाव को लेकर इन दोनों नेताओं के बीच विवाद से चिंतित था। आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर 4 घंटे चली बैठक में दोनों में समझौता करा दिया गया है। वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी बैठक में मौजूद थे। दोनों नेताओं ने सुलह की बात स्वीकार की है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज शाम पार्टी के शीर्ष नेताओं राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल की उपस्थिति में श्री गहलोत और श्री पायलट के साथ इस संबंध में बैठक की।

श्री वेणुगोपाल ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि श्री खड़गे और श्री राहुल गांधी ने गहलोत  और पायलट के साथ चार घंटे की विस्तृत चर्चा की। हमने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि दोनों सहमत हैं, हमें एक साथ जाना होगा। यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एक संयुक्त लड़ाई होगी। हम राजस्थान में जीतेंगे। राजस्थान में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :  वक्फ संशोधन कानून को लेकर PM Modi ने हिसार में बोला कांग्रेस पर हमला
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय