Sunday, February 23, 2025

दुबई भागे लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे: फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट बनवाने वाले राजू वैध को लेकर बीकानेर पुलिस मेरठ पहुंची

मेरठ। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे राहुल कुमार और महेंद्र कुमार के फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट बनवाने वाले राजू वैध को लेकर बीकानेर पुलिस मेरठ पहुंची है। बीकानेर पुलिस ने राजू वैध से पूछताछ के बाद फर्जी तरह से पासपोर्ट बनाने के मामले में कुछ सुबूत जुटाए। राजस्थान पुलिस गाजियाबाद में राजू वैध के ऑफिस में लगे कंप्यूटर को भी जब्त करेगी।

 

गुजरात की साबरमती जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर राजस्थान निवासी राहुल कुमार पुत्र चेतन लाल और महेंद्र कुमार पुत्र खजोहर लाल के खिलाफ करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मुकदमा दर्ज हुआ था।

 

राहुल और महेंद्र लॉरेंस के कहने पर राजस्थान में कई संगीन अपराध को अंजाम दे चुके हैं। बीकानेर पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी तो आरोपी फर्जी पासपोर्ट बनवाकर दुबई भाग गए।

 

बीकानेर क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि दोनों के पासपोर्ट कंकरखेड़ा श्रद्धापुरी के पते पर बनवाए गए। इस पते पर दोनों के फर्जी आधार बनवाए गए। इस मामले में बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने कंकरखेड़ा के सुभाषपुरी में साइबर कैफे और गाजियाबाद पासपोर्ट ऑफिस के पास कैफे चलाने वाले राजू वैध को गिरफ्तार किया तो उसने सारे फर्जीवाड़े को अंजाम देना कुबूल कर लिया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय