Friday, March 28, 2025

सहारनपुर में पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत, साथी हुआ गंभीर घायल

सहारनपुर (तीतरों)। ग्राम कोलाखेडी निवासी एक युवक की बाइक पेड़ से टकरा जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलाखेड़ी निवासी रामबीर 24 पुत्र मित्रपाल हरियाणा से अपने एक अन्य साथी लक्ष्मण के साथ गांव वापस लौट रहा था।

रादौर के निकट बाइक का संतुलन बिगड़ने पर वह पेड़ से टकरा गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि लक्ष्मण गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को देकर उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने बताया कि मृतक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। युवक गांव में ही सीमित संसाधनों से किशोरों को क्रिकेट के हुनर सिखाता था। युवक अविवाहित था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय