Sunday, April 27, 2025

नोएडा में सड़क पर सांड से टकराया बाइक सवार, अस्पताल में हुई मौत

नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र में एक व्यक्ति सांड से टकरा गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। वहीं थाना फेस-दो क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रिंकू पुत्र रतन पाल उम्र 25 वर्ष निवासी जनपद बुलंदशहर बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। मंडी श्याम नगर के पास सड़क पर खड़े एक आवारा सांड से उनकी बाइक टकरा गई। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि पुरानी कचहरी के पास एक अज्ञात व्यक्ति सड़क पर घायल अवस्था में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया है। मृतक की पहचान आकाश शर्मा के रूप में हुई है। उनकी उम्र 25 वर्ष है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय