Monday, May 19, 2025

सहारनपुर में दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया किशोर पानी में डूबा,ग्रामीणों और गोताखोरों ने की तलाश,नही मिला

सहारनपुर (चिलकाना)। दोस्तों के साथ मसखरा नदी में नहाने गया किशोर पानी के तेज बहाव में अचानक डूब गया। दोस्तों ने उसे डूबता देख शोर मचाया। ग्रामीणों और गोताखोरों ने उसकी तलाश की, लेकिन  कोई पता नहीं चल सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के चिलकाना क्षेत्र के गांव दुमझेडी निवासी शाहिब (14) पुत्र शहजाद अपने दो साथियों के साथ गांव बैंगनी के पास मसखरा नदी में नहाने के लिए गया था। तीनों साथी नदी में नहाने के लिए चले गए। नदी में तेज बहाव का पानी चल रहा था। शाहिब सबसे आगे था।
अचानक वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और डूबने लगा। उसके दोनों साथियों ने उसे डूबते देख शोर मचाया। कुछ ही देर में वह पानी की लहरों में गुम हो गया। खेतों में काम कर रहे लोग तथा उसके परिजन मौके पर पहुंचे। चिलकाना पुलिस की सूचना पर गोताखोरों और फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया गया। गोताखोर नदी में शाहिब की तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
गांव दुमझेडी के पूर्व प्रधान डॉ. इरशाद ने बताया कि मसखरा नदी में एक महीने बाद तेज पानी आया है। अभी तक नदी सूखी पड़ी थी। पहली बार नदी में आए पानी के कारण आसपास के बच्चे नदी में नहाने चले गए थे। तेज बहाव के कारण यह हादसा हो गया।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय