Monday, April 28, 2025

सहारनपुर में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल, परिजनों में मचा कोहराम

सहारनपुर (सरसावा)।सहारनपुर जनपद के सरसावा क्षेत्र में अंबाला रोड पर बीती देर रात हनुमान मंदिर के समीप पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। हादसे के तुरंत बाद गश्त कर रही पुलिस ने पिकअप चालक को पकड़ लिया। युवक अपने पिता का इकलौता पुत्र था। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद सहारनपुर के कस्बा

सरसावा की शास्त्री विहार कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी सुशील राणा का पुत्र प्रशांत राणा 22 अपने सौराना निवासी साथी के साथ सहारनपुर से बाइक पर सरसावा आ रहा था। बताया जाता है कि अंबाला रोड पर हनुमान मंदिर के समीप तेजी से आ रहे पिकअप वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर आ गिरे। अंबाला रोड पर गश्त कर रहे थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने हादसे को देख तत्काल टक्कर मारने वाले चालक को पिकअप वाहन सहित पकड़ लिया, जबकि दोनों घायलों को उठाकर मेडिकल कॉलेज पिलखनी में भर्ती कराया।
जहां चिकित्सकों ने प्रशांत को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी का वहां उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पिता सुशील राणा की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। प्रशांत की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशांत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह देहरादून से ग्रेजुएशन कर रहा था। उसकी एक छोटी बहन है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय