Saturday, May 11, 2024

ओडिशा की जनता को धोखा दे रही है बीजद सरकार: खडगे

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

भुवनेश्वर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर हमला करते हुए सोमवार को कहा कि उनका ओडिशा से कोई लेना देना नहीं है और वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर प्रदेश के आदिवासियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

खडगे ने सोमवार को यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने ओडिशा को पारादीप बंदरगाह, राउरकेला स्टील प्लांट, चिल्का नेवल अकादमी, मंचेश्वर रेल कोच फैक्ट्री, एचएएल, आर्डिनेंस फैक्ट्री, एम्स और कई बड़े शिक्षा संस्थान दिए लेकिन आज श्री पटनायक भाजपा के साथ मिलकर यहां की नैसर्गिक संपत्ति को लुटाने की इजाजत दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “ओडिशा को जगन्नाथ जी का पुण्य क्षेत्र माना जाता है और पंडित जवाहरलाल नेहरू ने जीवन का आखिरी कांग्रेस अधिवेशन 1964 में यहीं किया था। पंडित नेहरू और बीजू पटनायक बहुत अच्छे दोस्त थे और वह नेहरू की विचारधारा को मानते थे लेकिन आज उनके पुत्र नवीन पटनायक भाजपा की विचारधारा को मानते हैं।”

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने कहा “ओडिशा में भाजपा जो चाहती हैं बीजू जनता दल वही करती है। दोनों की मिलीजुली सरकार है। बीजद ने मोदी सरकार की मिलीभगत से सबसे अधिक नुकसान ओडिशा के आदिवासियों का किया है। दलितों और कमजोर तबकों का नुकसान किया है।

नवीन पटनायक और दिल्ली में मोदी सरकार दोनों मिल कर आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन लूट रहे है जिसके बीच ओडिशा के किसान, मज़दूर, आदिवासी, दलित और गरीब लोग तबाह हो रहे हैं।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “साल 2005-06 से जब बीजद-भाजपा सरकार बनी तो वादा किया था कि हर ब्लाक में वो 35 प्रतिशत सिंचाई सुविधा 2011-12 तक देंगे। उनका यह भी वादा था कि राज्य में सभी 314 ब्लॉकों में कोल्ड स्टोरेज खोलेंगे लेकिन 20 साल बाद भी वो वादा अधूरा है। ओडिशा में 45 लाख से अधिक नौजवान बेरोज़गार हैं और दो लाख 36 हज़ार पद विभिन्न सरकारी विभागों में खाली हैं।

उन्होंने कहा, “ओडिशा को एक ऐसा व्यक्ति चला रहा है जिसका ओडिशा से कोई लेना-देना नहीं हैं। बीजद के सारे एमपी, एमएलए एक अफ़सर के आगे नतमस्तक हैं। ये ओडिशा के लोगों के स्वाभिमान को गहरा धक्का है। पिछले दो दशकों में राज्य में खनन घोटाला और 20 हजार करोड़ रुपये का चिटफंड जैसे बड़े घोटाले हुए जिसमें बीजद और भाजपा के नेता शामिल थे। इनको दबा दिया गया। जल्द चुनाव होने वाले है, तो हमें राज्य और केंद्र दोनों जगह ऐसी सरकार चुननी है, जो लोगों को अधिकार दे, न्याय की रक्षा करें, ना की उनके अधिकार छीने। ये केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है।’’

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय