Saturday, May 18, 2024

भाजपा 2014 में यूपी से आयी, 2024 में यूपी से ही होगी बाहर : अखिलेश यादव

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को फिरोजाबाद में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। सरकार की लापरवाही के कारण बनी हुई, सारी व्यवस्थाएं फेल हो गई है। पुलिस की 100 नम्बर गाड़ी व एम्बुलेंस व्यवस्था फेल कर दी। इसलिये भाजपा 2014 में यूपी से सत्ता में आई थी और 2024 में यूपी से ही सत्ता से बाहर जाएगी।

वह रविवार को टूंडला में पूर्व एमएलसी उदयवीर यादव के पिता के निधन पर उनकी त्रयोदशी संस्कार में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान वह मीडिया से भी रूबरू हुए। उन्होंने गर्मी से हुई मौतों को लेकर कहा कि यह सरकारी लापरवाही है, सरकार को समय पर उपचार का इंतजाम करना चाहिये था। इस सरकार ने अच्छी खासी चलती हुई एम्बुलेंस व पुलिस की 100 नम्बर गाड़ी की व्यवस्था को खराब कर दिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

भाजपा ने पिछले छह साल में एक भी अस्पताल नहीं बनाया, जिसमें गरीब का इलाज हो सके। भाजपा सरकार में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक मुसलमानों के साथ भेदभाव हो रहा है। मंहगाई चरम सीमा पर है। किसानों को एमएसपी नहीं मिल रही है। जो सरकार किसानों को लाभ नहीं दे पा रही है, वह सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कर रही है। भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा महिलायें, बेटियां असुरक्षित है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता खुद थाने में घुसकर अपहरणकर्ताओं को बचायेंगे, भाजपा के लोग खुद दंगे करायेंगे तो क्या कानून व्यवस्था सही हो सकती है। उन्होंने पुलिस पर भी चांदी चोरी व वसूली करने का आरोप लगाया।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर चुटकी लेते हुये उन्होंने कहा कि यह ट्रेंड लोगो हैं। उन्हें भाजपा ने केवल बोलने के लिये रखा है। कहा कि लोकसभा चुनाव जब भी हो समाजवादी लोग पूरी तरह से तैयार हैं और जीत हासिल करेंगे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय