Friday, April 26, 2024

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों संग बैठक में विकास में तेजी लाने, जन-कल्याण सुनिश्चित करने के तरीकों पर की चर्चा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नई दिल्ली | भाजपा के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ पार्टी राष्ट्रीय कार्यालय में हुई बैठक के बारे में जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस रचनात्मक बैठक में विकास में तेजी लाने और देश के नागरिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के तरीकों पर चर्चा हुई है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने (सीएम और डिप्टी सीएम) बैठक के दौरान अपनी बहुमूल्य अंतर्दृष्टि भी साझा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में हुई बैठक की तस्वीर को शेयर करते हुए ट्वीट कर कहा, आज भाजपा के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ रचनात्मक बैठक की। हमने विकास में तेजी लाने और अपने नागरिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने बैठक के दौरान अपनी बहुमूल्य अंतर्दृष्टि भी साझा की।

वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मुख्यमंत्री परिषद की बैठक की तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट कर कहा, आज नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों व पदाधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आपको बता दें कि देश के नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ही भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं विभिन्न राज्यों के भाजपा के उपमुख्यमंत्रियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। भाजपा के मुख्यमंत्री परिषद की इस बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष और राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल समेत पार्टी के कई अन्य दिग्गज नेता भी मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अहम चर्चा की। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए नए संसद भवन के उद्घाटन और इससे देश को मिलने वाली नई दिशा के बारे में भी अपनी बातें कहीं। बैठक के दौरान भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी अपने-अपने राज्य में सरकार द्वारा चलाई जा रहीं कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं और विकास कार्यो से प्रधानमंत्री को अवगत कराया।

बैठक की शुरुआत में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों-केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक समेत भाजपा के कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी बैठक में मौजूद रहे।

आपको बता दें कि केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा 30 मई से लेकर 30 जून तक देशभर में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाने जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं देश के कई राज्यों में रैलियां करने वाले हैं। उनके रैली कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थान के अजमेर से होने जा रही है। अजमेर में प्रधानमंत्री मोदी 31 मई को एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय