Tuesday, April 22, 2025

देवबंद में भाजपा के चेयरमैन प्रत्याशी विपिन गर्ग और रेलवे रोड से सभासद प्रत्याशी विपिन त्यागी का किया स्वागत 

देवबंद। देवबंद नगर की अशोक विहार कॉलोनी में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी विपिन गर्ग व रेलवे रोड से सभासद प्रत्याशी विपिन त्यागी का राजेश सिंघल के नेतृत्व में रेलवे रोड स्थित गोपाल गिरधर रेस्टोरेंट्स पर भव्य स्वागत किया गया और उन्हें पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की गई। बैठक की अध्यक्षता पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक तायल और संचालन अशोक विहार कॉलोनी के प्रमुख राजेश सिंघल ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन प्रत्याशी विपिन गर्ग ने कहा कि यदि वह नगर पालिका परिषद देवबंद के अध्यक्ष बनते है तो नगर पालिका परिषद से भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त कर दिया जाएगा और लोगों के सभी रुके हुए काम बिना किसी भेदभाव के किए जाएंगे। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक तायल ने कहा कि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रत्याशी का जीतना नगर वासियों के लिए अत्यंत आवश्यक है क्योंकि नगरपालिका में बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं हो रहा और जो मूलभूत सुविधाएं हैं वह भी कार्य नहीं किए जाते है। इस दौरान सौरभ बंसल, अश्विनी सिंघल, सुखविंदर बाबा, सचिन ऐरन, विकास गर्ग, विपुल गर्ग, सुशील छाबड़ा, अनिल गुप्ता, ललित मोहन गोयल, संदीप वर्मा, राजीव मोंगा, पंकज गर्ग आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें :  देवबंद : नगर पालिका परिषद देवबंद का वार्षिक बजट वर्ष 2025-26 पालिका बोर्ड बैठक में सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय