Tuesday, June 25, 2024

अक्षरा सिंह का गाना लइकिन के तेवर रिलीज

मुंबई- भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह का नया गाना लइकिन के तेवर रिलीज हो गया है।
गाना लइकिन के तेवर के जरिये अक्षरा ने लड़कियों में आत्मविश्वास भरने के भी कोशिश की है और उन्हें उनकी शक्तियों से अवगत कराया है। अक्षरा सिंह ने इस गाने को लेकर बताया कि यह गाना आज के दौर में लड़कियों के साथ बेहद प्रासंगिक है। यह गाना महिला सशक्तीकरण को भी समर्पित है। मेरे इस गाने के लिरिक्स बेहद खूबसूरत है और यह लोगों के मन मस्तिष्क में अपना जगह बनाने में कामयाब होंगे।


अक्षरा सिंह ने कहा कि गाने को रिलीज के बाद जिस तरह से दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। उससे मैं खुश हूं। और मैं उन लोगों से भी आग्रह करूंगी, जिन्होंने अभी तक मेरा यह गाना नहीं सुना है जरूर इस गाने को एंजॉय करें और जमकर रील बनाएं।गाना लइकिन के तेवर का लिरिक्स यादव राज ने बनाया है। म्यूजिक डायरेक्टर रोशन सिंह है। अक्षरा के साथ इस गाने में खालिद पठान नजर आ रहे हैं। निर्देशक महेश बेंकट हैं। डीओपी रियाज अली हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय