Monday, May 6, 2024

भाजपा जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष में हुई जमकर मारपीट, जिलाध्यक्ष ने उपाध्यक्ष की साड़ी भी खींची !

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मथुरा। कॉपरेटिव चुनावों में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष के बीच अपने अपने प्रत्याशियों को लेकर गर्मागर्मी, धक्का मुक्की हो गयी, नौबत मारपीट तक पहुंच गयी लेकिन वहां मौजूद सभ्रांत लोगों ने दोनों महिला पदाधिकारियों को जैसे-तैसे अलग किया। इससे वहां अफरा- तफरी मच गयी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जिलाध्यक्ष पार्टी की उपाध्यक्ष मनीषा पर गैर भाजपाई को चुनाव लड़ाने का आरोप लगा रही हैं। बताया गया कि सहकारी समिति के रविवार को चुनाव थे, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से पार्टी प्रत्याशी के रूप में दिलीप यादव को महावन सोसाइटी पर प्रत्याशी बनाया गया था, जबकि भाजपा उपाध्यक्ष मनीषा पाराशर ने इस स्थान पर नंदनी शर्मा का नामांकन करा दिया था। रविवार को जब चुनाव के दौरान जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष का आमना-सामना हुआ तो मामला बिगड़ गया। धक्का मुक्की और मुंहजुबानी के बाद नौबत मारपीट तक आ पहुंची। बताया गया कि इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष की  उंगली में चोट भी लगी है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस पर जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ने कार्रवाई करते हुए जिला उपाध्यक्ष मनीषा पाराशर को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। मधु शर्मा का कहना था कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता और दायित्व का सही तरीके से निर्वहन न करने के चलते यह कार्रवाई की गई है।

जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव होना चाहिए। जब कोई भाजपा का व्यक्ति भाजपा के ही व्यक्ति को हराने का प्रयास करेगा, तो उस पर तो निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों को पार्टी से निष्कासित किया जाता है। कोई भी भाजपा का व्यक्ति विरोधियों से मिलेगा तो उसे माफ नहीं किया जाएगा।

वहीं, मनीषा पाराशर द्वारा मारपीट का आरोप लगाए जाने पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि वह क्या कह रही है मैं इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं करूंगी, वह अब पार्टी की उपाध्यक्ष नहीं है।

मनीषा के पति और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राहुल पाराशर ने बताया कि वह समिति के बाहर गेट पर थे तभी जिला अध्यक्ष के पति देवाशीष ने आकर मारपीट कर दी। मुझे बचाने के लिए जिला उपाध्यक्ष मनीषा पाराशर आयीं तो जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ने उनकी साड़ी खींच ली।

जिला उपाध्यक्ष मनीषा पाराशर ने बताया कि चुनाव हो रहा था। भाजपा के कार्यकर्ता हेमेंद्र पाराशर की पत्नी नंदनी पाराशर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। दूसरे पक्ष से दिलीप यादव चुनाव लड़ रहे हैं। आरोप है कि मधु शर्मा दिलीप यादव के पक्ष में यहां बूथ पर आयी थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि मधु शर्मा दिलीप यादव को सपोर्ट कर रही हैं जो भाजपा के नहीं हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय