Sunday, October 20, 2024

वायनाड में प्रियंका गांधी के खिलाफ भाजपा ने नाव्या हरिदास को मैदान में उतारा

नयी दिल्ली – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केरल में वायनाड संसदीय क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव के लिये कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ श्रीमती नाव्या हरिदास को मैदान में उतारा है।

भाजपा ने शनिवार को केरल में वायनाड संसदीय क्षेत्र और विभिन्न राज्यों की 24 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिये अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

भाजपा के राष्ट्रीय महासिचव अरुण सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र तथा असम की तीन, बिहार की दो, छत्तीसगढ़ की एक, कर्नाटक की दो, केरल की दो, मध्यप्रदेश की दो, राजस्थान की छह और पश्चिम बंगाल के छह विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उप चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है। भाजपा की ओर से जारी उम्मीदवारों के नाम निम्नलिखित प्रकार हैं।

संसदीय क्षेत्र———————-उम्मीदवार नाम

वायनाड————————–नाव्या हरिदास

विधानसभा क्षेत्र—राज्य—————-उम्मीवार

डोलाई———- असम————–निहार रंजन दास

बेहाली—————————-दिगंता घाटोवर

समागुरी————————–दीप्लु रंजन शर्मा

तरारी ————–बिहार——–विशाल प्रताप

रामगढ़————————-आलोक कुमार सिंह

छत्तीसगढ़——–रायपुर शहर दक्षिण…..सुनील सोनी

शिग्गांव———–कर्नाटक———भरत बसवराज बोम्मई

संदूर—————————-बंगारू हनुमंतु

पलक्काड़———–केरल——–सी कृष्ण कुमार

चेलक्कारा——————–के. बालकृष्णन

विजयपुर————-मध्य प्रदेश—–रामनिवास रावत

बुधनी————————–रामाकांत भार्गव

झुंझुनू————-राजस्थान——राजेंद्र भांबू

रामगढ़————————-सुखवंत सिंह

दौसा————————-जगमोहन मीना

देवली-उनियारा——————–राजेंद्र गुर्जर

खींवसर————————रेवंत राम डांगा

सलूंबर————————–शांता देवी मीना

सिलाई——-पश्चिम बंगाल———–दीपक कुमार रॉय

मदारी हाट————————राहुल लोहार

नौहाटी—————————-रूपक मित्रा

हरोआ————————-बिमल दास

मेदिनीपुर———————-सुभजीत रॉय

लाल डांगरा———————अनन्या रॉय चक्रवर्ती

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय