Saturday, April 12, 2025

भाजपा ने दिया पूर्व सीएम उमा भारती को झटका, नहीं बनाया एमपी के लिए स्टार प्रचारक

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के बयानों से नाराज पार्टी आलाकमान ने उन्हें मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव में प्रचार करने के लिए स्टार प्रचारक नहीं बनाया है।

भाजपा द्वारा मध्य प्रदेश के लिए जारी किए गए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और अटल बिहारी वाजपेयी एवं नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुकी उमा भारती का नाम शामिल नहीं किया  है।

पार्टी द्वारा जारी किए गए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिव प्रकाश, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सत्यनारायण जटिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय, अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल, नरेंद्र सिंह तोमर, स्मृति ईरानी, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, वीरेंद्र कुमार खटीक, अनुराग ठाकुर, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल, एसपी सिंह बघेल, नरोत्तम मिश्रा, लाल सिंह आर्य और गणेश सिंह का नाम शामिल है।

भाजपा ने मध्य प्रदेश के चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों- केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक के अलावा मनोज तिवारी और गोपाल भार्गव को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है।

यह भी पढ़ें :  रॉयल बुलेटिन की खबर का असर: रिश्वतखोर दरोगा सस्पेंड, एसपी शामली ने की कार्रवाई
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय