Friday, April 25, 2025

नगर पालिका परिषद के खाते से तीन करोड़ की रकम साफ, साइबर अपराधियों ने लगाया चूना

रायबरेली-उत्तर प्रदेश के रायबरेली में साइबर अपराधियों ने नगर पालिका परिषद के खाते से तीन करोड़ से अधिक रुपये उड़ा दिए, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस सूत्रों से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार साइबर अपराधियों ने महज एक दिन में नगर पालिका परिषद के खाते से सवा तीन करोड़ रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिया। जानकारी मिलते हुए पालिका अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिशासी अधिकारी ने मामले की तहरीर सदर कोतवाली में दी। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


नगर पालिका की ओर से कोतवाली में दी तहरीर में उल्लेख किया फ्राड एक्टीविटी के माध्यम से नगर पालिका परिषद के एकाउंट से तीन करोड़ 22 लाख से अधिक रुपये दूसरे खातों में भेज दिया गया था। इसमें अलग-अलग फर्मों में तीन बार में उक्त धनराशि भेजा गया। यह गड़बड़ी आईसीआईसीआई बैंक मुख्य ब्रांच के खाते से किया गया है।

[irp cats=”24”]


उधर नगर पालिका परिषद के चैयरमैन शत्रुघ्न सोनकर ने आज बताया कि इस मामले में बाहर के एक व्यक्ति के शामिल होने से इंकार नहीं है। यह व्यक्ति पहले भी मोटी रकम की जालसाजी कर चुका है और दोबारा हो सकता है, इसने फिर से लंबा हाथ मार दिया हो।

संजय त्यागी ने ईओ की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है। उन्होंने कहा है कि मामले जांच चल रही है, जल्द ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए रकम खातों में वापस कराई जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय