Thursday, April 17, 2025

कानपुर में पहली बार भाजपा ने 11 मुसलमानों को दिया टिकट

कानपुर (कान्हापुर)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने पहली बार कानपुर में अधिक पार्षद के पद जीतने के लिए मुस्लिम कार्ड खेला है। रविवार को जारी हुई सूची में भाजपा ने ग्यारह मुस्लिम चेहरों को उम्मीदवार बनाया है। जिसमें छह महिलाएं शामिल है। इतना ही नहीं चुनाव मेदान में कई पुराने चेहरों को भी फिर से चुनावी मैदान में उतारा है।

काफी इंतजार के बाद रविवार शाम भाजपा ने पार्षद उम्मीदवारों की सूची जारी कर दिया। जिसमें पहली बार कानपुर के 11 मुस्लिम चेहरों को टिकट देकर मुस्लिम कार्ड खेल दिया। भाजपा की इस सूची में पहली बार कुल वार्डों की दस फीसद सीटें मुस्लिम चेहरों को दी गई है।

वार्डों में पार्षद पद के लिए भाजपा ने जिन मुस्लिम चेहरों पर भरोसा जताया है, उसमें वार्ड 73 जाजमउ दक्षिणी एजाज -अहमद, वार्ड 83 दलेलपुरवा नजमा बेगम, वार्ड -96 जाजमउ राबिया खातून, वार्ड 97 बेकनगंज गुलनाज जहां अंसारीख, वार्ड 99 चंदारी मासूमा खातून, वार्ड 102 बेगमपुरवा रफत नाज, वार्ड 105 बाबूपुरवा मो फैसल अयूबी, वार्ड 107 चमनगंज मीनू खान, वार्ड 108 तलाकमोहाल रईस बापू मंसूरी, वार्ड 109 नाजिरबागज गुफरान अहमद, वार्ड 110 कर्नलगंज नासिर मूसा हैं।

मुस्लिम चेहरों को उतारने के पीछे भाजपा की सोची समझी रणनीति मानी जा रही है। इसके अलावा जिन चेहरों को दूसरी बार मौका दिया गया है, उसमें वार्ड 10 बेनाझावर से लक्ष्मी कोरी, वार्ड 15 मैकरॉबर्टगंज से सौरभ देव, जूही से विद्या देवी, नारामउ से नीलम बाथम, वार्ड 33 विजयनगर से घनश्याम गुप्ता, वार्ड 47 देहली सुजानपुर से निर्देश सिंह चौहान, वार्ड 52 गीतानगर से धीरेंद्र त्रिपाठी धीरू, वार्ड 64 सर्वोदयनगर से नीरज बाजपेयी, वार्ड 78 सिविल लाइंस से यशपाल सिंह, वार्ड 79 चटाई मोहाल से विकास जायसवाल, जूही कलां से संदीप जायसवाल, वार्ड 98 महेश्वरी मोहाल से दीपक शर्मा आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :  संघ प्रमुख मोहन भागवत 13 से 17 अप्रैल तक करेंगे कानपुर प्रवास, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

इसके अतिरिक्त कई पार्षद ऐसे हैं जो पांचवी बार चुनाव मैदान में हैं, इसमें वार्ड 40 विष्णुपुरी से महेंद्र पांडेय पप्पू, वार्ड 49 गांधीनगर से महेंद्र शुक्ल दद्दा, वार्ड 93 गोविंदनगर उत्तरी से नवीन पंडित शामिल हैं। इसके अलावा वार्ड 86 काकादेव से कमलेश त्रिवेदी दद्दा को चौथी बार टिकट मिला है।

वहीं कुछ वार्डों में पार्षद पति या पत्नी को टिकट मिला है। वार्ड 48 में गोविंदनगर दक्षिणी में पूर्व पार्षद देवेंद्र सब्बरवाल की पत्नी रेनू सब्बरवाल को टिकट मिला है। वार्ड 54 विनायकपुर में पार्षद पति रहे कौशल मिश्र इस बार भाजपा से टिकट पाने में सफल रहे। वार्ड 67 बर्रा पश्चिमी में पार्षद रहीं दीपा द्विवेदी के पति देवेंद्र द्विवेदी को इस बार बीजेपी ने टिकट दिया है। शास्त्रीनगर में परिसीममन बदल जाने की वजह से मायूस हुए निवर्तमान पार्षद राघवेंद्र मिश्र को इस बार वाउ 69 सरोजनीनगर से टिकट दिया गया है, राघवेंद्र का महापौर से कई मामलों में छत्तीस का आंकड़ा रहा है। एक बार तो उन्हें अनुशासनहीनता में पार्टी से बाहर का रास्ता भी दिखाया गया था, हालांकि अपनी मजबूत पैठ के चलते राघवेद्र दूसरे वार्ड से टिकट हासिल करने में सफल रहे। इसके अलावा कभी दर्शनपुरवा से पूर्व पार्षद रहे आशुमेंद्र प्रताप सिंह कई साल फिर से चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे। आशुमेंद्र को इस बार कौशलपुरी वार्ड से भाजपा ने टिकट दिया है, आशुमेंद्र कभी सपा के मजबूत पार्षद हुआ करते थे, लेकिन बाद में उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर लिया। एक समय विधायकी का टिकट पाने के लिए भी उन्होंने हाथ पैर मारे लेकिन अब बदली हुई परिस्थितियों में आशुमेंद्र एक बार फिर मोतीझील पहुंचने की लड़ाई में चुनावी रणसे चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे। आशुमेंद्र को इस बार कौशलपुरी वार्ड से बीजेपी ने टिकट दिया है।

यह भी पढ़ें :  आक्रांताओं ने हमारे आपसी मतभेदों का फायदा उठाया - मोहन भागवत

भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने बताया कि सभी नामों को लखनऊ भेजा गया था। पार्टी ने जो सूची जारी की है, उन चेहरों को मजबूती से लड़ाया जाएगा। इस बार चुनावों में ऐतिहासिक विजय होगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय