Wednesday, May 7, 2025

भाजपा ने नवनीत राणा को अमरावती और गोविंद करजोल को चित्रदुर्ग सीट से से दिया टिकट

नयी दिल्ली। महाराष्ट्र की अमरावती (सु.) सीट से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा अब इसी सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल विधानसभा सीट के उपचुनाव में उम्मीदवार होंगे।

भाजपा ने बुधवार शाम लोकसभा चुनावों के लिए अपनी सातवीं सूची में महाराष्ट्र एवं कर्नाटक की दो सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये।

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा स्वीकृत नामों के अनुसार श्रीमती राणा महाराष्ट्र की अमरावती (सु.) सीट से उम्मीदवार होंगी जबकि कर्नाटक की चित्रदुर्ग (सु.) सीट से गोविंद करजोल को भाजपा का टिकट दिया गया है।

पार्टी ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवार घोषित किये जबकि हरियाणा की करनाल विधानसभा सीट के उप चुनाव में मुख्यमंत्री सैनी को उतारा गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय