Friday, May 9, 2025

पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा सरकार की ओर से शुरू की गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।

देहरादून में आयोजित ओबीसी सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बातें कहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा के देहरादून के मेयर पद के उम्मीदवार सौरभ थपलियाल और सभी भाजपा पार्षद उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश और निकाय स्तर पर भाजपा की सरकार बनने से “ट्रिपल इंजन” की सरकार विकास कार्यों को तीन गुना गति से आगे बढ़ाएगी।

मुख्यमंत्री ने ओबीसी समाज के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार ओबीसी समाज के लिए ठोस कार्य किए गए हैं। इस बार निकाय चुनावों में 30 नगर निकाय और मेयर पदों पर ओबीसी आरक्षण लागू कर भाजपा ने साहसिक निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने अवैध धर्मांतरण रोकने के लिए प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू करने, लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच हजार एकड़ से अधिक भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने और देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू करने जैसे कदमों को सरकार की उपलब्धि बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जल्द ही समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है।

उन्होंने कांग्रेस पर झूठ, भ्रम और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए जनता से भाजपा को समर्थन देने की अपील की।

इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, चौधरी अजीत सिंह, अशोक वर्मा, ओम प्रकाश मलिक, कमलेश, भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय