Monday, May 12, 2025

गांव डुंगरावली में भाजपा किसान मोर्चा ने गिनाई केंद्र और प्रदेश सरकार की उपब्धियां

मेरठ। भाजपा ‘नमो किसान सम्मान दिवस’ का आयोजन कर रही है। भाजपा किसान मोर्चा ने मलियाना मंडल के डुंगरवाली गांव में किया। इसमें किसानों को किसान सम्मान निधि जारी की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री  सतेंद्र तुगाना रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा मेरठ महानगर के अध्यक्ष प्रवेश गुमी ने की। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा मेरठ महानगर के महामंत्री गोपाल शर्मा ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतेंद्र तुगाना ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसानों का भला हो रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए किसान सम्मान निधि की शुरूआत की। इस योजना को चलते हुए 4 साल हो गए हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हम इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की है। सतेंद्र तुगाना ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने बजट में किसानों का पूरा ध्यान रखा। यूपी सरकार ने अपने बजट में किसानों को पूरी वरीयता दी है।

उन्होंने कहा कि निजी नलकूपों के लिए विद्युत बिल पर 100 प्रतिशत की छूट प्रदेश सरकार ने दी है। किसान मोर्चा मेरठ महानगर अध्यक्ष प्रवेश गुमी ने किसानों का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मलियाना मंडल के अध्यक्ष पदम सिंह लोधी, किसान मोर्चा मेरठ महानगर के महामंत्री अमरदीप पवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, किसान मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष नेमपाल गौतम, नोबेल खारी, नितिन बैंसला, किसान मोर्चा के महानगर मंत्री राहुल लोधी के अलावा किसान उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय