Thursday, April 24, 2025

हरिद्वार में भाजपा नेता ने गोली मारकर की आत्महत्या,पुलिस जांच में जुटी

हरिद्वार। भाजपा नेता ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। नववर्ष का माहौल भाजपा नेता के आत्महत्या कर लेने से गनगीन हो गया। आत्महत्या करने से कालोनीवासी भी हैरान हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आधी रात को ज्वालापुर के पूर्वी नाथ नगर निवासी भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष विजयंत चौधरी ने पहले आधी रात को हवा में दो राउंड फायरिंग की। इसके बाद विजयंत ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

विजयंत भेल में संविदा पर कार्यरत थे। गोली की आवाज सुनकर कालोनी में सनसनी फैल गई। लहूलुहान हालत में विजयंत को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय