Monday, May 19, 2025

मेरठ में संदिग्ध परिस्थिति में भाजपा नेता ने की आत्महत्या, पलंग पर मिला शव,पुलिस मामले की जांच में जुटी

मेरठ। मेरठ में एक भाजपा नेता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। भाजपा नेता का गोली लगा शव मकान में एक कमरे में पड़ा मिला। मामला थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के गोविंदपुरी का है। जहां पर भाजपा युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी निशांत गर्ग रहते थे। आज सुबह उनकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। भाजपा नेता का शव कमरे में मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पत्नी ने बताया कि भाजयुमो नेता निशांत गर्ग रात काफी नशे में थे।  इस दौरान निशांत ने अपनी पत्नी से मारपीट भी की थी। जिससे वो गुस्से में 3 बजे अपने मायके चली गई थी। आज सुबह 6:30 बजे आकर देखा तो पति का शव बेड पर पड़ा हुआ था। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय