Tuesday, April 29, 2025

मेरठ में बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने सामने की टक्कर में दामाद और सास की मौत

मेरठ। बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने सामने की टक्कर में दामाद और सास की मौके पर मौत हो गई है। जबकि एक बाइक सवार घायल हो गया है। हादसे के दौरान तीनों एक ही बाइक पर सवार थे।

 

मुज़फ्फरनगर में ग्रामीणों की शिकायत पर विकास कार्यों की जांच को पहुंची टीम, डीएम ने दिए थे निर्देश !

[irp cats=”24”]

 

आज मंगलवार को मेरठ-बागपत मार्ग पर धौलड़ी मोड़ के पास  बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने सामने की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें एक महिला सहित दो की मौत हो गई। जबकि एक घायल बाइक सवार को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक महिला और उसका दामाद है। घटना की जानकारी पर मृतक परिवारों में कोहराम मच गया।

 

मुज़फ्फरनगर में एसपी ने ली डीजे संचालकों की बैठक, डीजे की ऊंचाई और आवाज पर दिए निर्देश

 

गांव खानपुर गांव निवासी सुनील पुत्र राजकुमार 28 वर्षीय अपनी सास हरबीरी निवासी असमाबाबाद कस्बा गढ़ जिला हापुड़ व अपने जीजा सोनू निवासी ढिंढाला के साथ सोमवार को बागपत के पास किसी रिश्तेदारी में गए थे।

 

मुज़फ्फरनगर में कांवड़ियों के लिए अस्थायी पुल का एडीएम ने किया निरीक्षण, सांसद-विधायक से ग्रामीण हो रहे है निराश !

 

मंगलवार सुबह करीब सात बजे सुनील बाइक से अपनी सास हरबीरी व जीजा सोनू के साथ वापस अपने गांव खानपुर लौट रहे था। मेरठ बागपत मार्ग पर रघुनाथपुर मोड़ पर पहुंचे तो मेरठ की ओर से आई ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक में आमने सामने की टक्कर हो गई। ट्रैक्टर ट्रॉली की जोरदार टक्कर से घायल हुए सुनील व उसकी सास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील का जीजा सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

 

 

घटना की जानकारी पर जानी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद मार्ग के दोनों और लम्बा जाम लग गया। पुलिस ने किसी प्रकार मार्ग पर यातयात को समान्य करवाया। पुलिस ने बाइक व जेब से मिले कागजों के आधार पर परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी।घटना की जानकारी पर परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय