Monday, May 19, 2025

पटना में दिनदहाड़े BJP नेता को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती,मचा हड़कंप

पटना। राजधानी में दिनदहाड़े कारोबारी और भारतीय जनता पार्टी के नेता को गोली मार दी है। भाजपा नेता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में आज दिनदहाड़े भाजपा नेता और कारोबारी नीलेश यादव को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। बदमाशों ने 5 गोली चलाई जिसमें से दो गोली नीलेश यादव के लगी हैं। नीलेश यादव को पाटिलपुत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़े नीलेश यादव की पत्नी सुचित्रा सिंह पटना नगर निगम में भाजपा की वार्ड पार्षद है।

घटना की सूचना मिलते ही पटना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। नीलेश यादव पर हमले के बाद भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर होते हुए कहा कि दिनदहाड़े गोली मारा जाना दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय