Tuesday, May 20, 2025

मुंबई अरब सागर में एक व्यक्ति ने लगाई छलांग, तलाश जारी,हेलीकॉप्टर तैनात

मुंबई। आत्महत्या के एक संदिग्ध मामले में, सोमवार को यहां बांद्रा वर्ली सी लिंक (बीडब्ल्यूएसएल) से एक अज्ञात व्यक्ति अरब सागर में कूद गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भारतीय तटरक्षक बल, भारतीय नौसेना और मुंबई पुलिस की टीमों ने वर्ली खाड़ी में पानी से व्यक्ति को ट्रैक करने के लिए बड़े पैमाने पर हवाई और समुद्री खोज अभियान के लिए एक हेलीकॉप्टर तैनात किया है।

व्यक्ति की पहचान, वह कहां का रहने वाला है और इस कदम के पीछे क्या मकसद है, स्पष्ट नहीं है।

इस घटना के चलते बीडब्ल्यूएसएल के दोनों तरफ भारी ट्रैफिक जाम हो गया, जिसे ट्रैफिक पुलिस ठीक करने प्रयास कर रही है ताकि लोग अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय