Sunday, May 4, 2025

नोएडा में तीन अज्ञात शव मिले, ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के विभिन्न जगहों पर 3 अज्ञात शव मिला है। जबकि एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वहीं ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई है।

 

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र में एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में एक 31 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक आशीष यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में एक 55 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पुलिस को मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-दो क्षेत्र में रहने वाले राजेंद्र कुमार 53 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण होगा पता चलेगा।

[irp cats=”24”]

 

 

उन्होंने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र में एक अज्ञात पुरुष जिनकी उम्र करीब 35 वर्ष है, ट्रेन की चपेट में आ गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना बदरपुर क्षेत्र में ही प्रमोद शर्मा उम्र 32 वर्ष ट्रेन की चपेट में आ गया। थाना दनकौर क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन से गिर गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र में सत्येंद्र कुमार नामक व्यक्ति ट्रेन से नीचे गिर गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय