Monday, April 29, 2024

सुल्तानपुर में बीजेपी नेता के भतीजे ने संविदाकर्मी डॉक्टर को पीटा, मौत

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सुलतानपुर। जिले में वरिष्ठ भाजपा नेता के भतीजे ने एक संविदाकर्मी डॉक्टर को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के पीछे जमीनी विवाद में पैसे का लेन देन बताया जा रहा है। वहीं डॉक्टर की हत्या की जानकारी लगते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल लंभुआ क्षेत्र के रहने वाले डॉ घनश्याम तिवारी जयसिंहपुर स्थित जासापारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर संविदा के रूप में तैनात थे। वर्तमान में वे नगर के शास्त्री नगर मोहल्ले में रहते थे। बीती शाम वे घर से किसी कार्य के लिए बाहर निकले थे। देर शाम उनकी पत्नी घर के बाहर खड़ी हुई थी इसी दरम्यान एक ऑटो वाला इनके घर पहुंचा और घायलवास्था में इन्हे घर के सामने छोड़ कर फरार हो गया। पत्नी की माने तो नारायणपुर के रहने वाले अजय नारायण सिंह पुत्र जगदीश सिंह  ने इनको बुरी तरह मारा है जिसके चलते इनकी मौत हो गई। घटना के पीछे जमीनी विवाद में पैसों का लेन देन का मामला बताया जा रहा है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बताते चलें कि अजय नारायन सिंह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह उर्फ बब्बन सिंह का भतीजा है।  जिसपर डॉक्टर की हत्या करने का संगीन आरोप लगा है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी और जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा जिला अस्पताल पहुंचे और हत्या आरोपी पर सख्त कार्यवाही की बात कह रहे हैं। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। परिवार वालों से बात चीत कर घटना का कारण तलाशा जा रहा है साथ ही सख्त कार्यवाही की बात कही जा रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय