Saturday, April 26, 2025

भाजपा सांसद हरिद्वार दुबे का दिल्ली के निजी अस्पताल में निधन

नई दिल्ली। भाजपा के राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे का सोमवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। दुबे के परिवार के अनुसार, सीने में दर्द की शिकायत के बाद भाजपा नेता को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हरद्वार दुबे 74 वर्ष के थे और दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आगरा के रहने वाले हरद्वार दुबे की तबियत रविवार को अचानक बिगड़ी थी जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

 

परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

[irp cats=”24”]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

हिंदी में एक ट्वीट में, आदित्यनाथ ने कहा, “माननीय राज्यसभा सांसद, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार हरिद्वार दुबे का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!”

दुबे 2020 में राज्यसभा सांसद बने, इससे पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह सरकार में मंत्री के रूप में कार्य किया था। वह लंबे समय तक आरएसएस से भी जुड़े रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय