Saturday, April 26, 2025

भाजपा सांसद मनोज तिवारी का बयान, हमारा घोषणापत्र गीतों के जरिए जनता तक पहुंचता है

 

 

[irp cats=”24”]

 

नई दिल्ली। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली हमारी मां जैसी है, न कि कोई घोड़ी। यह बयान मनोज तिवारी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के प्रचार गीतों के रिलीज के मौके पर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली को मां समझती है और उसे संवारने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

विष्णु शंकर जैन की हत्या की थी साज़िश, देश में भड़काना था दंगा, आरोपी गिरफ्तार

मनोज तिवारी ने केजरीवाल द्वारा दिल्ली की तुलना घोड़ी से करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने एक पोस्टर जारी कर दिल्ली की तुलना घोड़ी से की है। मैं बहुत विनम्रता से कहना चाहता हूं कि हम दिल्ली को मां समझते हैं। हमें कलाकारों ने इस पर ध्यान दिलाया है और हमने पार्टी की चुनाव समिति से बात की है। जल्दी ही हम इस भाव को जनता के सामने स्पष्ट करेंगे।”

मुजफ्फरनगर में कैफे में नाबालिग के साथ बलात्कार, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

दिल्ली चुनाव प्रचार में भाजपा अपने घोषणापत्र को गीतों के जरिए जनता तक पहुंचा रही है। इस मौके पर मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा की चुनावी रणनीति में गीतों का अहम योगदान है। पार्टी ने इस बार दिल्ली की जनता से जुड़ने के लिए गीतों का सहारा लिया है, ताकि उनके विचार सीधे लोगों तक पहुंचें।

निरंजनी अखाड़े में बनाए गए दो नए महामंडलेश्वर, सनातन मजबूत करने का करेंगे काम

हरियाणा द्वारा यमुना में गंदा पानी छोड़े जाने के केजरीवाल के आरोप पर मनोज तिवारी ने कहा, “प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। हरियाणा से जो पानी आ रहा है, उससे हमने नेशनल वाटर स्पोर्ट्स आयोजित किया है। लोग हैरान हैं कि यहां केरल जैसी नाव कैसे चल रही है। केजरीवाल को ऐसे आरोप लगाने से पहले शर्म आनी चाहिए। दिल्ली की जनता अब बदलाव चाहती है, बहानों से काम नहीं चलेगा।”

 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा केजरीवाल के समर्थन में प्रचार करने पर भी मनोज तिवारी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “जो लोग दिल्ली में गंदगी और प्रदूषण फैलाने वालों का प्रचार करते हैं, उन्हें जनता माफ नहीं करेगी। यह उनकी पूरी जिंदगी की कमाई दुआएं खत्म कर देगा।”

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा महाकुंभ में नहाने से गरीबी दूर नहीं होने की टिप्पणी पर तिवारी ने कहा, “जो लोग सनातन धर्म को खत्म करने की कोशिश करते हैं, वे महाकुंभ जैसे पवित्र आयोजनों को बदनाम करने में लगे रहते हैं। यह बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है।”

मनोज तिवारी ने अपने बयान के अंत में दिल्ली की जनता से भाजपा को समर्थन देने की अपील की और कहा कि पार्टी दिल्ली के हर क्षेत्र को स्वच्छ और विकासशील बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय