Sunday, May 19, 2024

युवकों का पास बनवाने वाले भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने स्पीकर बिरला और जोशी से मिलकर दी सफाई

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नई दिल्ली। लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन में कूद कर कलर स्मोग फेंकने वाले युवकों का विजिटर पास बनवाने वाले भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी से मिलकर अपनी सफाई दी है।

सूत्रों की मानें तो, प्रताप सिम्हा ने अपनी सफाई में कहा है कि इनमें से एक मनोरंजन नाम के युवक के पिता उनके जानकर हैं और वह पिछले कई महीनों से संसद की कार्यवाही देखने के लिए पास की जिद कर रहा था। भाजपा सांसद ने अपनी सफाई में कहा कि मनोरंजन का घर उनके लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है और युवक लगातार उनके मैसूर और दिल्ली के ऑफिस से पास बनवाने की जिद कर रहा था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने बताया कि मनोरंजन ने सागर शर्मा को अपना मित्र बताते हुए उनके दिल्ली ऑफिस से दोनों का पास बनाने का अनुरोध किया और तब उन्होंने दोनों के पास के लिए लिख दिया था।

आपको बता दें कि, संसद की कार्यवाही देखने के लिए आम लोगों को पास की जरूरत होती है। सांसद की सिफारिश के आधार पर ही पास बनते हैं और इसी विजिटर पास के जरिए सदन की दर्शक दीर्घा में लोगों की एंट्री होती है। दर्शक दीर्घा सदन के ऊपर बना हुआ है।

लोकसभा सांसद प्रताप सिम्हा की इसी तरह की सिफारिश के आधार पर बने पास को लेकर सागर और मनोरंजन बुधवार को कार्यवाही देखने के लिए लोकसभा के दर्शक दीर्घा में पहुंचे और शून्य काल के दौरान जब सदन की कार्यवाही चल रही थी, उस समय गैलरी से सदन में कूद पड़े और इनमें से एक युवक ने सीटों पर कूदते हुए आगे की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया।

उस समय सदन में मौजूद सांसदों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने जूते से स्मोक स्टिक निकाल कर सदन में कलर स्मोग फैला दिया। जिसके बाद सदन के अंदर पीला सा धुंआ नजर आने लगा। हालांकि, विपक्षी सांसद लगातार भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

लोकसभा स्पीकर बिरला द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने अपनी पार्टी की पूर्व लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ हुई कार्रवाई का जिक्र करते हुए प्रताप सिम्हा के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई करने की मांग की।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय