Monday, May 29, 2023

सहारनपुर में पुलिस से भिड़े भाजपाई, केशव से मिलना चाहते थे, चंद्रमोहन को रोकने पर भी हुए आक्रोशित

सहारनपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भेंट करने को लेकर आज सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक हुयी। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने पुलिस कर्मचारी को देख लेने की धमकी तक दे डाली।

- Advertisement -

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को सर्किट हाउस में संगठन के पदाधिकारियों, सांसदों, विधायक व कार्यकर्ताओं से भेंट करने के लिए पहुंचे थे, जिसके लिए एक सूची भी तैयार की गयी थी। सूची के अनुसार ही बैठक सभागार में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को प्रवेश दिया जा रहा था, लेकिन कुछ लोग अपना रौब गालिब कर बैठक में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे।

सुरक्षा के मद्देनजर सर्किट हाउस में भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए थे, जिसके चलते पुलिस पूरी तरह मुस्तैद थी। जैसे ही उपमुख्यमंत्री ने गार्ड ऑफ ऑनर के पश्चात बैठक की शुरूआत की, तो सभागार पूरी तरह भर गया। साथ ही साथ कुछ लोग अनावश्यक रूप से भी प्रवेश कर गये। जिस कारण सूची में शामिल वाले लोग बैठक में प्रवेश करने को लेकर पुलिस से तीखी नोंकझोंक करते नजर आये।

- Advertisement -

हालांकि हौ हल्ले के बाद उन लोगों को बैठक में प्रवेश तो दे दिया गया,  इसी बीच एक भाजपा नेता ने पुलिस कर्मचारी को देखने तक की धमकी दे डाली। यही नहीं भाजपा के संगठन मंत्री चन्द्रमोहन को भी रोकने का प्रयास किया गया, तो कार्यकर्ता पूरी तरह आक्रोशित हो गए है। जिसके बाद उन्हें बैठक में प्रवेश करने दिया गया।

कार्यकर्ताओ  के हो हल्ले को सुन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बैठक के पश्चात कार्यकर्ताओं से मिले और शांत करते हुए कहा कि सुरक्षा कारणों के कारण उन्हें यह असुविधा हुयी है। उसके लिए वह संयम बनाये रखे। भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह अनुशासित रहता है।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,201FollowersFollow
32,576SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय