Monday, May 19, 2025

मेरठ में एक घंटा देरी से आई नमो भारत, यात्रियों का हंगामा

मेरठ। मेरठ साउथ स्टेशन पर रविवार को नमो भारत रैपिड रेल करीब घंटे भर की देरी से पहुंची। ऐसे में टिकट लेकर यात्रा का इंतजार करे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और टिकट के पैसे वापस मांगने लगे। तैनात सुरक्षाकर्मी और स्टाफ ने उन्हें जैसे तैसे समझाया।

 

रविवार सुबह रैपिड रेल के मेरठ साउथ स्टेशन पर पहली ट्रेन सुबह 8:00 बजे साहिबाबाद के लिए रवाना हुई। दूसरी ट्रेन एक घंटा देरी से पहुंची, जिसको लेकर यात्रियों में रोष व्याप्त हो गया। टिकट काउंटर पर हंगामा करते हुए अपना टिकट का पैसा वापस मांगने लगे। सुरक्षा कर्मियों ने यात्रियों को समझाया और अनाउंसमेंट किया। यात्रियों ने बताया कि एक घंटा देरी से पहुंची ट्रेन यात्रियों को लेकर साहिबाबाद के लिए रवाना हो गई और कुछ देर बाद यात्रियों को दुहाई हाल्ट पर उतार दिया। बाद में यात्रियों को दूसरी ट्रेन से साहिबाबाद भेजा गया।

 

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि रविवार सुबह तकनीकी कारणों से मेरठ साउथ स्टेशन से पहली ट्रेन रवाना होने में विलंब हुआ, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। ऐसा दोबारा न हो, इसके लिए उपाय किए जा रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय