Monday, April 28, 2025

गाजियाबाद में सड़क पर पत्नी को बाल पकड़कर घसीटा, फिर चाकू से वार कर दे दी मौत

गाजियाबाद। प्रेम विहार में नानक की पुलिया के पास रात करीब साढ़े आठ बजे एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इसके आरोप में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में पता चला कि दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। लोकेश ने प्लाट खरीदने के बहाने पत्नी पूजा से एक लाख रुपये हड़प लिए थे। पत्नी रकम को वापस मांग रही थी। इसी से दोनों के बीच झगड़ा और बढ़ गया।

 

 

[irp cats=”24”]

गुस्से में आकर पति लोकेश ने पूजा को फोन कर घर से बुलाया। घर से लगभग 50 मीटर दूर उसके आने पर पीटने लगा। वह गिर पड़ीं तो सरेआम बाल पकड़कर घसीटते हुए गली में ले गया। जहां पर चाकू से गोद डाला। महिला की चीख निकल गई। वह लहूलुहान हो गई थीं। चीख सुनकर लोगों को आता देख आरोपी भाग निकला। लोगों ने महिला के परिजनों को सूचना दी। वे लोग उन्हें नोएडा के निजी अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

 

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन की लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद हो गया। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि उसने पूछताछ में हत्या की वजह आपसी झगड़ा बताई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय