Wednesday, April 2, 2025

मेरठ में हाईवे पर कैंटर से टकराई कार, तीन लोगों की मौत

मेरठ। नेशनल हाईवे-58 पर शोभापुर फ्लाईओवर के ऊपर शनिवार देर रात जाइलो गाड़ी व कैंटर की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हाईवे पर जाम लग गया। वहीं गाड़ी सवार तीनों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

 

थाना प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि दिल्ली की तरफ से एक जाइलो गाड़ी आ रही थी। गाड़ी में तीन लोग सवार थे। शोभापुर फ्लाईओवर के ऊपर जाइलो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी तरफ पहुंच गई। इसके बाद मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रहे कैंटर से जा टकराई। कैंटर से टकराने के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय