Friday, April 11, 2025

भेड़िए के हमले से गांव में दहशत, तीन हुए घायल

बरेली। जिले के थाना हाफिजगंज क्षेत्र में शुक्रवार काे ग्रामीणाें पर भेड़िए ने हमला कर दिया। इससे घबराए तीसरे शख्स नें नदी में कूद कर अपनी जान बचाई। हालांकि उन घायल ग्रामीणों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं भेड़िए के हमले की दहशत सें गांव में हड़कंप मच गया।

थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव नरई नउआ निवासी लालता प्रसाद पुत्र सुखलाल इसी गांव के माखनलाल व विशपाल सुबह टहलने के लिए घर से नदी के पास गए थे। तभी अचानक भेड़िया आ गया। उसने लालता प्रसाद और विशपाल पर हमला बोले दिया। यह मंजर देख लालता प्रसाद ने भेड़िये की दहशत में नदी में छलांग लगा दी।

इसके बाद दोनों घायल ग्रामीणों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीसरे ग्रामीण का भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। लालता प्रसाद के दोनों हाथों में चोट आई है।परिजनों ने लालता प्रसाद को हाफिजगंज सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद डॉक्टर ने लालता प्रसाद को जिला अस्पताल को रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें :  अंग्रेजों के जमाने का परवाना अब हुआ बेगाना, ऑनलाइन प्रणाली से होगी अब रिहाई
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय