Saturday, May 18, 2024

निकाय चुनाव फतह के लिए भाजपा उतारेगी नेताओं की फौज, रोड शो से बनायेंगे माहौल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निकाय चुनाव फतह के लिए आगामी दिनों में वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम, जनसभा, रोड शो की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए पार्टी के पन्ना प्रमुख, बूथ समिति, शक्ति केन्द्र एवं मंडल इकाइयों को सक्रिय करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

शनिवार को गुलाब बाग सिगरा स्थित पार्टी कार्यालय में मैराथन बैठकों का क्रम चला। बैठक में महिला मोर्चा के साथ सभी सात मोर्चो-युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए। इसी क्रम में शहर उत्तरी, दक्षिणी एवं कैन्ट विधान सभा के वार्ड प्रत्याशियों की अलग-अलग बैठक हुईं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बैठक में उम्मीदवारों के समक्ष क्या चुनौतियां है, क्या समस्याएं हैं, इन विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में पार्टी के महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि निकाय चुनाव में अब चंद दिन शेष हैं। इसलिए सभी मोर्चे के पदाधिकारी अपने-अपने वार्ड सहित अपने अगल-बगल के वार्डों में भी चुनाव विजय अभियान को गति प्रदान करें और घर-घर जाकर दस्तक देकर आम जनमानस को सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों से अवगत कराएं।

उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाएं तथा आवश्यकताएं भाजपा ही पूरी कर सकती है, हमने ऐसा करके भी दिखाया है। सड़कों का निर्माण, बिजली तथा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने आधारभूत काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जन-जन तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है। जनता का अटूट विश्वास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के साथ है। पार्टी ने बड़ी संख्या में महिलाओं को नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में महिला मोर्चा की बहनें उन वार्डो पर विशेष ध्यान दें। जिस वार्ड में हमारी महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं और प्रत्येक वार्ड में कम से कम दस की संख्या में बहनें इकट्ठे होकर डोर टू डोर जाएं।

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने की दृष्टि से युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी। बैठक में जगदीश त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, ई अशोक यादव, शोभनाथ मौर्य, रजत जायसवाल, कुसुम सिंह पटेल आदि शामिल रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय