Wednesday, May 22, 2024

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण सुना

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाईव संबोधन में कहा कि बूथ की टीम जनसेवा कर अपने क्षेत्र में भरपूर सम्मान प्राप्त कर सकती है।

प्रधानमंत्री भोपाल में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे, जहाँ मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान के तहत उन्होंने 543 लोकसभाओं के 10 लाख और राज्य विधानसभाओं के बूथ के कार्यकर्ताओं को डिजिटली संबोधित किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान की उपस्थिति में अपनी विधानसभा के ग्राम मखियाली और उसके बाद प्रेमपुरी स्थित जैन अतिथि भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “मेरा बूथ – सबसे मज़बूत” कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ के साथ वर्चुअल देखा।

जानकारी देते हुए मंत्री कपिल देव ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग केवल अपने दल के लिए जीते हैं, दल का भला करना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें भ्रष्टाचार का, कमीशन का मलाई खाने का, कट मनी का हिस्सा मिलता है। हम मानते हैं कि देश का भला होगा, तो सबका भला होगा। इसलिए हमने तय किया है कि हमें तुष्टीकरण और वोटबैंक के रास्ते पर नहीं चलना है।

मंत्री कपिल देव ने कहा कि इस कार्यक्रम से हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता के दिल में और ज्यादा काम करने की भूख होना, उनकी बहुत बड़ी ताकत है। हमारे संकल्प के अनुसार 2047 तक भारत विकसित तभी होगा जब गांव विकसित होगा। इसके लिए छोटे-छोटे प्रयास भी बहुत बड़ा असर दिखा सकते हैं जैसे- हमारा गांव कैसे हरा-भरा हो, सोलर को कैसे बढ़ाएं, सोलर एनर्जी की कैसे आदत डालें, बैंकों से मदद कैसे दिलवाएं। भाजपा कार्यकर्ता ये सोचें कि मेरे बूथ में कोई बच्चा ड्रॉप आउट नहीं होगा। बेटा हो या बेटी, हर शत-प्रतिशत शिक्षित होगा। ये सेवा भी होगी और भाजपा का भी काम हो जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि बूथ स्तर के हर कार्यकर्ता का ये सोचना है कि मेरा बूथ सबसे मजबूत कैसे हो। उसी पर काम करना है। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत आप सभी कार्यकर्ता है। आप सिर्फ बीजेपी ही नहीं देश के संकल्पों की सिद्धि के भी मजबूत सिपाही हैं। भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए देशहित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि हम बड़े सौभाग्यशाली हैं कि हमें राष्ट्र को पूरी तरह समर्पित एक सच्चे देशभक्त श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सेवा का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जनता ने 2024 के चुनाव में भाजपा को वापस लाने का मन बना लिया है। 2024 में फिर एक बार भाजपा की प्रचंड विजय तय है। आप सबकी मेहनत जरूर रंग लाएगी और चारों तरफ कमल खिलाएगी।

इस अवसर पर अखिलेश दत्त शर्मा, राजन जैन, प्रवीण जैन हुण्डई, संजय गर्ग, योगेश मित्तल, मंडल अध्यक्ष हरेंद्र पाल, रोहित तायल, रोहित जैन, आशुतोष वर्मा, दीपक मित्तल, राधे वर्मा, नवीन कुमार, अमित वाल्मीकि, सोनू वाल्मीकि, साधना सिंघल, दुलारी मित्तल, संजय मित्तल, मनुप्रिय मजदूर, चमन वाल्मीकि, मेहर चंद, नितिन गर्ग, प्रशांत चौधरी, मोहित मलिक, ओमसिंह, विशाल खोकर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय