Thursday, April 24, 2025

प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ को वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह से सुना

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को पूरे उत्साह से सुना। ‘मन की बात’ सुनने के लिए वाराणसी संसदीय क्षेत्र में कई प्रमुख स्थानों पर कार्यकर्ताओं का समूह और आसपास के लोग भी इकट्ठा हुए थे।

भाजपा के महानगर मीडिया प्रभारी ने बताया कि शहर ओर ग्रामीण अंचल के विभिन स्थानों पर जिला पदाधिकारी एवं क्षेत्र के पदाधिकारियों समेत सभी सेक्टर एवं बूथ पर कार्यक्रम को सुना गया।

शहर के शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में ‘मन की बात’ को राज्य के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के प्रतिनिधि संजय सिंह और मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना। इसी तरह नदेसर स्थित मिंट हाउस पर भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह के संयोजन में मन की बात सुनी गई।

[irp cats=”24”]

चेतगंज स्थित आर्य महिला पीजी कालेज के सभागार में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद श्रीवास्तव के अगुवाई में मन की बात सुनी गई। नई सड़क स्थित गीता मंदिर के पास कार्यकर्ताओं ने रंग पिचकारी और प्रधानमंत्री मोदी के कट आउट के साथ मन की बात सुनी।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता मन की बात सुनने के लिए निर्धारित समय से पहले ही जुट गये थे।

प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम की सराहना कर कहा कि आप सभी ने जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का इसे अद्भुत प्लेटफॉर्म बना दिया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया और ई-संजीवनी ऐप की भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि इस ऐप से वीडियो क्रॉन्फ्रेंस के माध्यम से डॉक्टरी सलाह ले सकते हैं। भारत के लोगों ने तकनीक को कैसे अपने जीवन का हिस्सा बनाया है, यह इसका जीता जागता उदाहरण है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय