Thursday, March 28, 2024

भाजपा का सोशल मीडिया वालिंटियर सम्मेलन आयोजित, सहभोज के साथ बनाई भविष्य की रणनीति

मुजफ्फरनगर। मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भाजपा का सोशल मीडिया वालिन्टर सम्मेलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री गुजरात नितिन पटेल व राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर रहें। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखविन्द्र सोम ने किया।

जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री गुजरात नितिन पटेल व राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर का स्वागत किया। मुख्य अतिथि नितिन पटेल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार व  योगी की राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ को सभी कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुचाये जिससे आम जनता को इन सभी योजनाओ का लाभ मिल सके।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दल जैसा नेतृत्व किसी के पास नहीं है, यह हम सबका परम सौभाग्य  है कि हमको मोदी व योगी जैसे कुशल नेतृत्व में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओ व जनप्रतिनिधियो के सामने अन्य नेता कही पर नहीं टिकते, भारतीय जनता पार्टी के जैसा अनुशासित कार्यकर्ता किसी और दल के पास नहीं है।

उन्होंने कहा कि हमको जो कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय किये गये है, उनको बूथ स्तर तक सफल बनाने का कार्य करना हैं, योगी के नेतृत्व में प्रदेश को गुंडो एवं माफियाओं से मुक्ति मिली है और भय मुक्त समाज की स्थापना हुई है। लोकसभा 2024 चुनाव में हमको सभी 80  सीटो पर जीत का परचम लहराना है।

जिला संयोजक सोशल मीडिया रक्षित नामदेव, सह संयोजक तरूण त्यागी, आदित्य जैन, जिला संयोजक आईटी विभाग सचिन सैनी, सह संयोजक उत्कर्ष त्यागी रहें। तत्पश्चात वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ टिफिन बैठक सह भोज कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ के साथ सह भोज किया, जिसमें मुख्य रूप से डीके शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल पाल निर्वाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, क्षेत्रीय मंत्री डॉ. पुरुषोत्तम, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, उमेश मलिक, प्रमोद ऊंटवाल, गौरव स्वरुप, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, यशपाल पंवार, सुधीर सैनी, श्रीमोहन तायल, सुखदर्शन बेदी, जगदीश पांचाल, राजकुमार त्यागी, चमन वाल्मीकि, सुनीता शर्मा, एकता गुप्ता, गीता जैन, अमिता चौधरी, जिला महामंत्री रोहिल वाल्मीकि, विजय सैनी, विनीत कात्यायन, जिला उपाध्यक्ष शरद शर्मा, अमित चौधरी, संजय गर्ग, राजीव गुर्जर, जिला मंत्री राहुल वर्मा, सुनील दर्शन, सुधीर खटीक, साधना सिंघल, रेणु गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, कविता सैनी, कार्तिक काकरान, मौ. सलीम, अमित रावल, राजकुमार सिद्धार्थ, रजत त्यागी, मनोज चौधरी, सचिन त्यागी पावटी, रविकांत शर्मा, विपुल त्यागी, कपिल त्यागी, राजेश पाराशर, रोहित तायल, हरेन्द्र पाल, यशवीर सिंह, विजय वर्मा, प्रशांत गौतम, रजत धीमान, विपुल शर्मा, मनोज वर्मा, डॉ. आरके पराशर, राजीव शर्मा, सागर वाल्मीकि, अमन तोमर, दिनेश पुण्डीर, यतेन्द्र त्यागी, अभिषेक शर्मा, आदेश शर्मा, बोबी सिंह, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
42,811SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय