Sunday, May 18, 2025

मेरठ में किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू आज हाईवे पर बनाएगा ट्रैक्टर श्रृंखला

मेरठ। पंजाब बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईवे पर भाकियू कार्यकर्ता और किसान ट्रैक्टर श्रृंखला बनाएंगे। वहीं ट्रैक्टर श्रृंखला के मद्देनजर पुलिस अलर्ट है। हाईवे के सभी थानों की पुलिस को सुरक्षा व व्यवस्था बनाने के लिए आदेश किए गए हैं।

 

भाकियू मेरठ में आज 11.30 बजे भारतीय किसान यूनियन हाईवे पर विरोध प्रदर्शन करेगी। एनएच 58, मोहद्दीनपुर, सकौती, कैलाशी अस्पताल, एनएच 58 पर पड़ने वाले गांव के किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ हाईवे पर पहुंचेंगे। हाईवे की बाईं लेन भाकियू के कब्जे में रहेगी।

 

भाकियू मुजफ्फरनगर में जिले की सीमा पुरकाजी के भूराहेड़ी से खतौली के भंगेला गांव तक ट्रैक्टर श्रृंखला बनाएगी। हाईवे पर सुबह से ही ट्रैक्टर की लाइन दूर तक लग जाएगी। जिस कारण हाईवे का यातायात भी प्रभावित हो सकता है।

 

बता दें कि ट्रैक्टर श्रृंखला बनाए जाने वाले हाईवे से एक नहीं दर्जन भर गांवों के हजारों लोगों का रोजाना आना.जाना होता है। वहीं उत्तराखंड से भी हजारों छोटे बड़े वाहन गुजरते है। इन वाहनों में सवार लोगों को भी परेशानी हो सकती है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय