Sunday, April 27, 2025

मुजफ्फरनगर के नई मण्डी इलाके में आज बंद रहेगी बिजली,जानें वजह

मुजफ्फरनगर। जनपद के नई मण्डी इलाके में आज भी बिजली बंद रहेगी। जिसमें 33/11 बिजली घर मंडी समिति पर एक 10 mva का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। दूसरा 10 mva का ट्रांसफॉर्मर भी आज बदला जाएगा। जिसके कारण मंडी समिति बिजली घर से पोषित एरिया पटेल नगर, लक्ष्मण विहार चौड़ी गली जानसठ रोड का कुछ हिस्सा, स्टेट बैंक कॉलोनी कंबल वाला बाग़, भरतिया कॉलोनियों नई मण्डी आदि जगहों पर बिजली बाधित रहेगी। आज देर रात से पूरे एरिया की बिजली सामान्य होने की संभावना है।

 

आपको बता दें कि नई मंडी में दूसरा ट्रांसफॉर्म भी आ चुका है। मंडी के बाकी हिस्सों में आज शाम 7:00 बजे तक ही  बिजली आ पाएगी। दूसरा ट्रांसफॉर्म गजरौला से सुबह मंडी समिति में आ चुका है। जिसकी टेस्टिंग में अन्य कार्य शाम तक ही समाप्त हो पाएंगे। इसलिए शाम तक धैर्य बनाए रखना पड़ेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय