Tuesday, May 13, 2025

सहारनपुर में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव कादरपुर में भूमि विवाद के चलते गांव निवासी जुलफान और फुरकान के बीच कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। जिसमें लाठी डंडे चले।

50 वर्षीय जुलफान उसकी पत्नी 45 वर्षीय सानिया, 30 वर्षीय पुत्र शाहनवाज दूसरे पक्ष के 28 वर्षीय युवक परवेज पुत्र फुरकान, 55 वर्षीय इदरीश फुरकान की 17 वर्षीय बेटी सहरीम और 45 वर्षीय पत्नी शाहिदा घायल हो गए।

पुलिस निरीक्षक बृजेश पांडे ने बताया कि पुलिस ने सभी सात घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा कायम कर लिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय