Tuesday, April 29, 2025

कानपुर में अलग-अलग स्थानों पर फंदे से लटकते मिले दो युवकों के शव

कानपुर। साढ़ थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को पेड़ के जरिए फंदे से लटके हुए दो युवकों के शव पाए गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

शुकतीर्थ में लगाई थी जूस की दुकान, यशवीर महाराज ने देखा ‘आधारकार्ड’ तो निकला मुस्लिम, करा दी बंद !

 

[irp cats=”24”]

पुलिस उपायुक्त दक्षिण जोन अंकिता शर्मा ने बताया कि पहली घटना साढ़ थाने के समीप की है। साढ़ गांव निवासी जीतू यादव 26 वर्ष पुत्र परशुराम यादव का शव शुक्रवार सुबह गांव के बाहर खेत में मौजूद पेड़ से लटका हुआ पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी जांच करने पहुंची है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

कानपुर में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई के खिलाफ दर्ज हुआ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा

 

दूसरी घटना साढ़ थाना क्षेत्र के भीतरगांव की है। शुक्रवार सुबह थाने में सूचना दी गई कि भीतर गांव निवासी विनेश कुमार 25 वर्ष पुत्र कल्लू उर्फ रमेश का शव खत्री रोड पर स्थित एक जामुन के पेड़ के सहारे फंदे पर लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक विनेश कुमार का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौके पर फील्ड यूनिट भी पहुंची है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय