Tuesday, April 8, 2025

अमेठी में नाबालिग लड़के का जंगल में मिला शव, पुलिस ने दोस्त को हिरासत में लिया

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में पीपरपुर के पास एक जंगल से 14 वर्षीय लड़के का शव मिला। पुलिस को संदेह है कि पैसे के विवाद में उसके दोस्त ने उसकी हत्या कर दी।

 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “मोबाइल फोन की बिक्री से संबंधित पैसों के लेन-देन को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। प्रखर गुप्ता की हत्या के संदेह में मृतक के 15 वर्षीय दोस्त को हिरासत में लिया गया है।”

 

मृतक की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका बेटा प्रखर गुप्ता 18 अप्रैल को लापता हो गया था।

 

अमेठी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनूप कुमार सिंह ने कहा कि मृतक की मां की शिकायत पर रामगंज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि शनिवार को पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर प्रखर गुप्ता का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय