Tuesday, April 15, 2025

नोएडा में नाले में मिला अज्ञात शख्स का शव, हत्या की आशंका

नोएडा।  थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-37 के पास नाले में एक अज्ञात पुरुष का शव पुलिस को मिला है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। लोगों का कहना है कि युवक की हत्या कर शव को यहां पर फेंका गया है।
थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-37 के पास नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में छलेरा गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। उसे उपचार के लिए उसके परिजनों ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया था।

यह भी पढ़ें :  एनसीआर में ड्राईवर व राईडर बनकर उबर कंपनी के साथ जालसाजी में दो शातिर गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय