Saturday, May 10, 2025

नहीं रहे बॉलीवुड एक्टर शाहनवाज प्रधान, हार्ट अटैक से निधन

बॉलीवुड और सीरियल्स ही नहीं बल्कि ओटीटी की दुनिया में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले अभिनेता शाहनवाज प्रधान का निधन हो गया है। उन्होंने 56 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन से मनोरंजन जगत शोक में डूब हुआ है।

अभिनेता शाहनवाज प्रधान एक सम्मान समारोह में शामिल हुए। इसी दौरान अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा और वे बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत मुंबई के अंधेरी में कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी में भर्ती कराया गया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

शाहनवाज ने लोकप्रिय वेब सीरीज ”मिर्जापुर” में शाहनवाज प्रधान ने ”गुड्डू भैया” के ससुर की भूमिका निभाई थी। उन्होंने श्वेता (गोलू) और श्रिया पिलगांवकर (स्वीटी) के पिता ”परशुराम गुप्ता” की भूमिका निभाई। उनके जाने से फैंस को बड़ा झटका लगा है। फैंस सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

शाहनवाज प्रधान का जन्म ओडिशा के एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था। सात साल की उम्र में वे अपने पूरे परिवार के साथ रायपुर में बस गए। उन्होंने पहली बार स्कूल में स्टेज पर परफॉर्म किया था। यहीं से उन्हें अभिनय का शौक पैदा हुआ।

शाहनवाज 80 के दशक में भी लोकप्रिय थे। उस समय उन्होंने दूरदर्शन के शो ”श्री कृष्णा” में नंदा का किरदार निभाया था। इसके बाद वह ”अलिफ लैला” सीरियल में भी नजर आए। वेब सीरीज और ”द फैमिली मैन”, ”रईस”, ”खुदा हाफिज” जैसी फिल्मों में भी काम किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहनवाज प्रधान का अंतिम संस्कार आज यानी शनिवार 18 फरवरी किया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय